सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

History of stupa in Hindi - स्तूप का इतिहास हिंदी में

History of stupa in Hindi - स्तूप का इतिहास हिंदी में    History of stupa in Hindi - स्तूप का इतिहास हिंदी में स्तूप का अपना इतिहास है। कुछ इतिहास स्तूप बताते हैं कि वे कैसे बने साथ-साथ इनकी खोज का भी इतिहास है।   Click here> boraj ka yudtha अब हम इनकी खोज के इतिहास पर एक नज़र डालें। 1796 में स्थानीय राजा को जो मंदिर बनाना चाहते थे, अचानक अमरावती के के अवशेष मिल गए। उन्होंने उसके पत्थरों के इस्तेमाल करने का निश्चय किया।  उन्हें ऐसा लगा कि इस छोटी सी पहाड़ी में संभवतः कोई खजाना छुपा हो। कुछ वर्षों के बाद कॉलिन मेकेंजी नामक एक अंग्रेज़ अधिकारी इस इलाके से गुजरे  हालांकि उन्होंने कई मूर्तियाँ पाई और उनका विस्तृत चित्रांकन भी किया, लेकिन उनकी रिपोर्ट कभी छपी नहीं। 1854 में गुंटूर (आंध्र प्रदेश) के कमिश्नर ने अमरावती की यात्रा की।  उन्होंने कई मूर्तियाँ और उत्कीर्ण पत्थर जमा किए और वे उन्हें मद्रास ले गए। (इन्हें उनके नाम पर एलियट संगमरमर के नाम से जाना जाता है)।  उन्होंने पश्चिमी तोरणद्वार को भी निकाला और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अमरावती का स्तूप बौद्धों का सबसे विशाल और शानदार स्तूप थ