सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Panjavan devji ki veer ghatha पंजवन देवजी की वीर गाथा

Panjavan devji ki veer ghatha

 Panjavan devji ki veer ghatha पंजवन देवजी की वीर गाथा=आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छवाहा : एक महान धनुर्धर एवम पराक्रमी योद्धा पंजवन देव जी सम्राट पृथ्वीराज के अहम सहयोगी थे। इनका विवाह पृथ्वीराज चौहान के काका कान्ह की पुत्री पदारथ दे के साथ हुआ।

यहां प्रश्न उठता है कि लोग किस आधार पर पृथ्वीराज को गुर्जर बता रहे है जबकि इनके वैवाहिक संबंध आमेर के कच्छवाहा राजपूतों के साथ रहा पजवन देव जी ने स्वयं के नेतृत्व में कुल 64 युद्ध जीते थे । प्रारंभिक रूप से भोले राव पर विजय प्राप्त की , (राजा भीम सोलंकी गुजरात का राजा था इसे भोला भीम कहा जाता था) ।पृथ्वीराज चौहान ने इन्हें बाद में नागौर भेजा।

पृथ्वीराज और गोरी के बीच लड़े गए अधिकतर युद्धों में नेतृत्व इन्होंने ही किया। जब गोरी से प्रथम बार सामना हुए तब मुस्लिम सेना की संख्या 3 लाख के करीब थी। परंतु पजवन जी के पास केवल 5000 सैनिकों की फौज थी। इसलिए पंजवन जी के लोगो ने अरज किया कि- "अपने पास सेना बहुत कम है और गौरी के पास बहुत अधिक है इसलिए युद्ध मत करो, वापिस चलो।"

तब पंजवन जी कछवाहा ने कहा कि- " पृथ्वीराज को जाकर क्या कहेंगे। फिर भी जिसको घर प्यारा है वो युद्धक्षेत्र से जाओ अर्थात जिसे अपने प्राण प्यारे है वो अपने घर चले जाओ मैं तो युद्ध करूंगा। 

तुम सब मुह पर मूंछ रखते हो या घास बढ़ा रखी है। तुम सब हिम्मत हार गए हो इसलिए अपने घर जाओ।" इतना सुनते ही सभी सरदार बोले- " महाराज आपके बिना हम कहा जाए हम आपके साथ ही रहकर युद्ध करेंगे। तभी गौरी से युद्ध प्रारम्भ हुए और मात्र 5000 की फौज के साथ उसकी 300000 की सेना को परास्त किया। गौरी को कैद कर के नागौर के किले में ले गए उसके बाद उसे दिल्ली ले जाकर दंडित कर के छोड़ दिया।गहैत गौरी शाह कै, भाजी सेना ओर।आयो वाह लिया तब, फिर कुरम नागौर ।। आमेर नरेश पंजवन जी कछवाहा द्वारा गौरी को कैद करने पर मुस्लिम सेना युद्ध क्षेत्र से भाग गई। युद्ध मे विजय होकर कुरम ( पंजवन जी कछवाहा ) नागौर आये तब उनकी चारो और वाह वाह हो रही थी।गौरी को कैद करके पंजवन देव जी कछवाहा जब दिल्ली गए तो पृथ्वीराज चौहान स्वयं सामने से आकर उनको सम्मान के साथ दरबार मे लेकर गए और वहां उनका बहुत बड़ा सम्मान किया। बाद में काबुल की तरफ पठानो ने माथा उठाया अर्थात पृथ्वीराज चौहान के सीमांत क्षेत्र में उपद्रव करने लगे तब आमेर नरेश पंजवन देव जी कछवाहा को काबुल भेजा। वहां पठानो ने खैबर घाटी रोक दी थी। 

संदर्भ :- १.पृथ्वीराज रासो

१. राजपूतों की वंशावली 

३. कछ्वाहों का इतिहास 

आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा ने पठानो पर हमला किया और वहां अधिकार जमाया। वही गौरी से दूसरा युद्ध हुवा एवं उसमें विजय प्राप्त की।

आई समर सकेत मैं, पीड़ करि पज्जोन।

गोरी सम-गोरी अनी, गई लजत भजि भोन ।।

अर्थात :- सेनाएं समर भूमि में आकर आमने सामने हुई। तब पंजवन राय जी ऐसा पराक्रम दिखाया कि गोरी शाह को सेना का नाश कर दिया। गोरी स्त्री के समान लज्जित हुवा एवं उसकी सेना भी भाग गई। बाद में पृथ्वीराज चौहान ने बुलाया और कन्नौज ओर चढ़ाई की। सयोंगीता ने पृथ्वीराज चौहान का वरण किया था एवं पृथ्वीराज चौहान ने फिर कन्नौज की ओर चढ़ाई कर के उसका अपहरण किया। तब आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा भी पृथ्वीराज चौहान के साथ थे।कन्नौज में जयचंद के साथ युद्ध हुआ। जयचंद की तरफ से अजमत खा पठान युद्ध करने आया था।

उसके पास 60000 अश्वरोही सेना थी। पठान अजमत ख़ाँ हाथी पर सवार था , आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा ने हाथी को पकड़ उसके दांत उखाड़ डाले। उसकी सारी फ़ौज को रणखेत किया। लेकिन आमेर नरेश पंजवन देव जी कच्छावा भी कन्नौज के पास इस युद्ध मे वीरगति को प्राप्त हुए। 

जब इनकी वीरगति की खबर दिल्ली में पृथ्वीराज चौहान के पास पहुंची तो पृथ्वीराज चौहान ने इनके सम्मान में कुछ यूं कहा :- 

आजे भिधाता ढिलडी आज ढूँढाड़ अनथ ।

आज अदिन प्रथिराज आज सावंत बिन मथ।।

आज पुहप बिन वास आज मरजाद अलंघिय।

आज असुर दल परक आज निज दल तजि संघिय।।

हिंदवाण ढाल भाग्यो भरम, अपछरा आय उचकियो।

पंजवन सुरग जीतै थकां, चंग चंग घरत कियो।

अर्थात :- पंजवन राव की मृत्यु पर आज दिल्ली विधवा की सी उदासी धारण किये हुए दिखने लगी है। मानो वह विधवा हो गई है। ढूंढाड़ प्रदेश उनकी मृत्यु से अनाथ हो गया है। सम्राट पृथ्वीराज के आज बुरे दिन का उदय हुआ है। सामन्तों का मस्तक शिरोमणि पंजवन आज नही रहा। पंजवन की मृत्यु से दूसरे सामन्त अपने आपको मस्तक विहीन मानने लगे है। आज पुष्प बिना सुगन्ध का हो गया है। आज मर्यादा ( न्याय -व्यवस्था ) भंग हो चुकी है। आज से शत्रु सेना में उत्साह और निज सेना में निराशा व्याप्त हो गयी है। तुर्को के दल के प्रवाह को रोकने वाला अब कोई नही रहा। हिन्दू धर्म की ढाल अब समाप्त हो गयी है। अब दुश्मनों का भृम दूर हो गया है। अप्सराएं युद्ध भूमि में उचक उचक कर देख रही है। वे पंजवन देव का वरण करना चाहती है। पंजवन के जीते जी मैने जगह जगह कितनी ही लड़ाइयां लड़ी है जीती है।

राजपूत के बारे जाने

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उड़ना राजकुमार पृथ्वीराज का सम्पूर्ण इतिहास जाने

उड़ना राजकुमार पृथ्वीराज का सम्पूर्ण इतिहास जाने उड़ना राजकुमार पृथ्वीराज का" सम्पूर्ण इतिहास जाने- कुंवर पृथ्वी सिंह जिन्हें उड़ना पृथ्वीराज के नाम से भी इतिहास में जाना जाता है, मेवाड़ के महाराणा रायमल के ज्येष्ठ पुत्र थे व इतिहास प्रसिद्ध महाराणा सांगा के बड़े भाई। सांगा व कुंवर पृथ्वीराज दोनों झाला राजवंश में जन्मी राणा रायमल की रानी रतनकंवर के गर्भ से जन्में थे। कुंवर पृथ्वीराज अपने अदम्य साहस, अप्रत्याशित वीरता, दृढ निश्चय, युद्धार्थ तीव्र प्रतिक्रिया व अपने अदम्य शौर्य के लिए दूर दूर तक जाने जाते थे| इतिहासकारों के अनुसार अपने इन गुणों से “पृथ्वीराज को लोग देवता समझते थे|” पृथ्वीराज एक ऐसे राजकुमार थे जिन्होंने अपने स्वयं के बलबूते सैन्य दल व उसके खर्च के लिए स्वतंत्र रूप से आर्थिक व्यवस्था कर मेवाड़ के उन कई उदण्ड विरोधियों को दंड दिया जो मेवाड़ राज्य की परवाह नहीं करते थे| इतिहासकारों के अनुसार यदि पृथ्वीराज की जहर देकर हत्या नहीं की गई होती और वे मेवाड़ की गद्दी पर बैठते तो देश का इतिहास कुछ और ही होता| यदि राणा रायमल का यह ज्येष्ठ पुत्र पृथ्वीराज जीवित होता और सांगा के स्थान

पाति परवन परम्परा, क्या है जाने Pati pervan parmpara

 पाति परवन परम्परा "क्या है जाने Pati parvan parmpara  पाति परवन परम्परा , pati parvan prarmpara अर्थात अधर्मी व विदेशी बर्बर आक्रांताओं को हिंदू साम्राज्य की सीमाओं से खदेड़ने हेतु सनातनी राजाओं का एक संगठन के रूप में सहयोग करना जिसमे शपत ली जाती थी कि -  " जब तक इस देह में प्राण है तब तक इस वीर भूमि भारतवर्ष पर अधर्मीयों का अधिपत्य नहीं होने देंगे। "  पाति परवन परम्परा राजपुत कालीन एक प्राचीन परम्परा जिसे राजपूताना में पुनजीर्वित करने का श्रेय राणा सांगा जी  ( संग्राम सिंह प्रथम - मेवाड़ ) को दिया जाता है। राजपूताने के वे पहले शासक थे  जिन्होंने अनेक राज्यों के राजपूत राजाओं को विदेशी जाति विरूद्ध संगठित कर उन्हें एक छत्र के नीचे लाये ।  बयाना का युद्ध ( जिसमे बाबर बुरी तरह पराजित हुआ ) एवम् खानवा का युद्ध पाति परवन परम्परा के तहत ही लड़ा गया।  बयाना युद्ध में विजय पश्चात सभी राजाओं द्वारा महाराणा सांगा को " हिंदूपत ( हिंदूपात ) की पदवी से विभूषित किया गया। जिसका तात्पर्य हिंदू सम्राज्य के राजाओं का महाराजा है। खान्डा परम्परा क्या है जाने

World-Rabari caste has the most beautiful culture

 विश्व-रबारी जाति में सबसे सुंदर संस्कृति हैं  World-Rabari caste has the most beautiful culture विश्व स्तर में सुंदर वेशभूषा और संस्कृति में रबारी समाज दूसरे स्थान पर चुना गया यह समाज और देश के लिए बड़े गर्व की बात है वही संपूर्ण भारतवर्ष में नंबर एक पर चुना गया   अपनी   वेशभूषा केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में  दूसरा  स्थान प्राप्त किया है इसलिए मैं उन सभी महानुभव से निवेदन करूंगा कि जो आपने बुजुर्ग लोगों ने अपनी वेशभूषा को पहचान दी है हम सबके लिए बहुत ही गर्व की बात है हमारी संस्कृति इंडिया में नहीं विदेशों में सिंगापुर इंडोनेशिया के अंदर की गुजी हैं बड़े स्टेट पर जाकर भी लोगों ने सामान दिया है Most beautiful culture in the world  2nd number of rabari ( dewasi samaj)  पूरी दुनिया की संस्कृति में रबारी समाज  को  दूसरा_स्थान और भारत में एक नंबर स्थान मिलने पर बधाई हमारी संस्कृति म्हारो अभिमान मेरी वेशभूषा ही मेरी पहचान म्हारो समाज म्हारी ताकत यह पोस्ट पढ़ें >>  मेवाड़ रियासत वह इतिहास यह पोस्ट पढ़ें >> रेबारी समाज कि जनसंख्या बहुत-बहुत बधाई हो रबारी समाज की